फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज और कल बारिश के आसार, सुहाना रहेगा मौसम

विज्ञापन
निशातगंज समेत कुछ इलाकों में शनिवार को बूंदाबांदी हुई। 
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में शनिवार सुबह से घने बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा। दिन के तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। रविवार और सोमवार को मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आगे बढ़ गया है। इसके प्रभाव से लखनऊ समेत आसपास के क्षेत्रों में मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। रविवार, सोमवार को अच्छी बारिश की संभावना है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में करीब चार डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहा, जिसमें 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

निशातगंज समेत कुछ इलाकों में शनिवार को बूंदाबांदी हुई। 

निशातगंज समेत कुछ इलाकों में शनिवार को बूंदाबांदी हुई। 

निशातगंज समेत कुछ इलाकों में शनिवार को बूंदाबांदी हुई। 

निशातगंज समेत कुछ इलाकों में शनिवार को बूंदाबांदी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें