फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश बनी मुसीबत, पंजाब मेल, अर्चना, ऊंचाहार एक्सप्रेस निरस्त

Wed, 12 Jul 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पंजाब के अंबाला मंडल में बारिश की वजह से हुए जलभराव से ट्रेनों की समय सारिणी बेपटरी हो गई है। कई टे्रन निरस्त कर दी गईं, जबकि कई विलंब से चल रही हैं। इसका ज्यादा असर रायबरेली और ऊंचाहार होकर चलने वाली पंजाब मेल, ऊंचाहार एक्सप्रेस और अर्चना एक्सप्रेस पर पड़ा है। मंगलवार को कई ट्रेनों के निरस्त होने और देर से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जम्मू तवी से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस सोमवार की जगह मंगलवार को सुबह साढ़े 10 आई। इस टे्रेन के आने का समय सोमवार की दोपहर 11:45 बजे है, लेकिन करीब 22 घंटे देर से आई। इसी वजह से पटना से जम्मू तवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। इसी तरह अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल निरस्त रही। वहीं डलमऊ, लालगंज ऊंचाहार के रास्ते चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस अप और डाउन निरस्त रही। यह ट्रेन चंडीगढ़ और प्रयागराज के बीच दौड़ती है।
उधर, दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पदमावत एक्सप्रेस पौने चार घंटे और सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे देर से आई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि सरहिंद-नंगलडैम, चंडीगढ़-सोनहेवाल, सहारनपुर-अंबाला रेलखंड में बारिश से जलभराव के कारण पंजाब मेल, अर्चना और ऊंचाहार एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें