फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश बनी आफत, बिजली गिरने से दंपती झुलसे

Tue, 12 Sep 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को बेलीगंज के निकट तेज बारिश से सड़क पर हुए जलभराव से होकर निकलते लोग
विज्ञापन
स्कूलों, कार्यालय परिसरों व घरों में भरा पानी, तारों पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन

खीरों क्षेत्र में धान की फसल धराशायी, किसानों को भारी नुकसान
फोटो संख्या 2, 3, 4, 5, 6
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। शहर से लेकर गांवों तक बारिश आफत बन गई है। पुख्ता प्रबंध न होने के कारण स्कूलों, कार्यालय परिसरों, अस्पतालों के साथ ही घरों व दुकानों में भी पानी भर गया। खासकर शहर की मलिन बस्तियों में जलभराव हो गया। हरचंदुपर क्षेत्र में बिजली गिरने से दंपती झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बारिश के कारण बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हो गई।
रविवार और फिर सोमवार को तड़के शुरू हुई तेज बारिश से जिला अस्पताल गेट तक लबालब हो गया। विकास भवन, सिंचाई कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों के परिसरों में पानी भर गया। शहर के बेलीगंज व अयोध्यापुरी मोहल्लों में पानी भरने से लोगों को आने-जाने में समस्या हुई। आईटीआई मार्ग पर पानी भरा रहा। छजलापुर में जलभराव से लोग बेहाल हुए। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में रविवार की रात बिजली गिरने से छप्पर के नीचे सो रहे जंग बहादुर (37) व उसकी पत्नी पूनम (35) झुलस गई। घायल दंपती को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बारिश के कारण जगतपुर, ऊंचाहार क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई। 33 हजार केवी लाइन में कई जगह फाल्ट होने के कारण सोमवार को तड़के 22 घंटे बाद बिजली आई, लेकिन बारिश होने के कारण आपूर्ति कई घंटे के लिए ठप हो गई। बारिश से खीरों क्षेत्र में धान की तैयार फसल धराशायी हो गई। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।
सरेनी क्षेत्र के भोजपुर में बारिश से दुकानों में पानी भर गया, जिससे दुकानों में रखा सामान भीग गया। दुकानदार सूर्यकांत, शिबहादुर, बिंदा साहू, दीपू साहू, बाबूलाल, जुम्मन मिश्रा आदि का कहना है कि बारिश से काफी नुकसान हो गया है। डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, बारिश से सड़कें लबालब हो गईं। नगर पंचायत से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इनसेट
बरदाही मोहल्ले में जलभराव से बढ़ीं मुसीबतें
लालगंज। नगर के बरदाही मोहल्ले में रविवार की रात में हुई बारिश से सड़कों व घरों में पानी भर गया। बाईपास रोड से कानपुर प्रयागराज रोड को जोड़ने वाला बरदाही मोहल्ले का खड़ंजा पर पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। नालियां भी चोक हैं। मंडी में समुचित सफाई न होने के कारण बारिश होते ही गंदगी कीचड़ में तब्दील हो गई। नगर के सभी मोहल्लों में जलभराव की समस्या है। संवाद
विज्ञापन

इनसेट
जलभराव व गंदगी पर इन नंबरों को घुमाएं
डीएम माला श्रीवास्तव के निर्देश पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग कंट्रोल रूम स्थापित कराए हैं। नगर पालिका क्षेत्र में जलभराव व गंदगी की समस्या होने पर 05352977014 और 8840593524 पर फोन किया जा सकता है। गांवों में जलभराव और गंदगी की शिकायत मोबाइल नंबरों 8299137480, 9717035942, 9389270290 पर फोन करके की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें