फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः आंधी-बारिश, बिजली गिरने से 46 लोगों की मौत, फसलों को भारी नुकसान

Mon, 11 May 2020 04:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
आंधी-बारिश का कहर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश में सक्रिय चल रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर ने रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में मौसमी उठापटक की दस्तक दी। यूपी में आंधी-तूफान और बारिश ने ऐसा कहर ढाया कि प्रदेश में 46 लोगों की जान चली गई। फलों और सब्जियों सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ। 50 से अधिक लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


 आगरा में छह, मुरादाबाद में 4, वाराणसी में 3, चित्रकूट व बागपत में 2-2, फतेहपुर, इटावा, कन्नौज व कानपुर देहात में एक-एक की जान चली गई। तूफान के चलते कई जिलों में बिजली के खंभे व तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई। कई इलाकों में पेड़ गिरने की भी खबर है।

अवध के बाराबंकी में रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में ब्लॉक परिसर में पेड़ गिरने से कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक केदार नाथ की बेटी मीनाक्षी मौर्य (12) की मौत हो गई। वहीं, मंगेश कुमारी (28) की दीवार गिरने से जबकि सफदरगंज थाना क्षेत्र में खंभा गिरने से किशोर सोहेल की मौत हो गई। 
विज्ञापन


सीतापुर के मिश्रिख में किशोरी रूबी व 10 साल के अखिलेश की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई। एक अन्य युवक की भी मौत की खबर है। सीतापुर में ही पुलिस की जीप पर बरगद गिरने से उसमें बैठे होमगार्ड गुरुदीन गंभीर रूप से घायल हो गए। बहराइच व अमेठी में भी एक-एक मौत की सूचना है। रायबरेली, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर में विद्युत आपूर्ति बाधित है। सभी जिलों में आम की फसल को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें