रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा। इसमें लखनऊ के रास्ते दिल्ली, पंजाब, जम्मू, उत्तराखण्ड आदि जगहों पर जाने वाली ट्रेनों को कैंसिल किया जाएगा। चूंकि कोहरा उत्तर भारत में पड़ता है, इसलिए उत्तर भारत की ट्रेनों का संचालन सर्वाधिक बाधित होता है।
गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, डबलडेकर एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट, कानपुर काठगोदाम गरीबरथ, शहीद एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर, लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, गोरखपुर-आनंदविहार, त्रिवेणी एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, मऊ-आनंदविहार एक्सप्रेस,लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस, छपरा-फर्रुखाबाद उत्सर्ग एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस, ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस कोहरे में कैंसिल की जा सकती हैं। इनके नाम सूची में शामिल हैं।