फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने शुरू कराया इंजनों और बोगियों का मेंटेनेंस, इस कार्य योजना पर भी चल रहा मंथन

Fri, 01 May 2020 12:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन है, 3 मई को इसके हटने की संभावना जताई जा रही है। ऐसा होने पर ट्रेनों के संचालन में दिक्कतें न हों, इसलिए रेल इंजनों और बोगियों का मेंटेनेंस शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं रेलवे स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की कार्य योजना पर भी मंथन हो रहा है। गत 23 मार्च को कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 21 दिनों के लिए देश में लॉकडाउन घोषित किया गया था, जो कि 15 अप्रैल को खत्म हुआ। लेकिन कोरोना मरीजों की संख्या नहीं घटने की वजह से इस लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया।

इस दौरान रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के संचालन को भी पूरी तरीके से निरस्त कर रखा था। अब क्योंकि 3 मई की तारीख करीब है, इसलिए रेलवे प्रशासन को उम्मीद है कि अगर लॉकडाउन हटता है तो ट्रेनों को चलाने के लिए तैयारियां मुकम्मल होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोगियों की साफ-सफाई सैनिटाइजेशन वगैरह का काम भी शुरू

इसके लिए उत्तर व पूर्वोतर रेलवे प्रशासन अपने इंजनों की ओवरहॉलिंग व मेंटेनेंस का काम तेजी से कर रहा है। वहीं बोगियों की साफ-सफाई सैनिटाइजेशन वगैरह का काम भी शुरू कर दिया गया है, ताकि लंबे समय से स्टेशनों पर खड़ी ट्रेनों को दोबारा चलाने में दिक्कत न पैदा हो।

इतना ही नहीं मंडल रेल प्रबंधक की मानें तो रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और सोशल डिस्टेंस को बनाए रखने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें