लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, कार्मिक मनोज कुमार शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसिएशन ने उनका स्वागत किया। साथ ही रेलकर्मियों के लंबित मुद्दों के उठाया।
एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष सीपी वर्मा और मंडल मंत्री संजय यादव ने बताया कि रेलकर्मियों से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसोसिएशन ने महाप्रबंधक को मांगों से संबंधित ज्ञापनपत्र भी सौंपा। महाप्रबंधक, कार्मिक मनोज कुमार ने कर्मचारियों के मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंडल कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात मौर्य और मंडल पदाधिकारी राधेश्याम मौर्य भी मौजूद रहे। इनके अलावा कई अन्य कर्मचारी भी इस मौके पर उपस्थित थे।