उत्कृष्ट योगदान के लिए 13 रेलकर्मी अलंकृत
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने सोमवार को हजरतगंज स्थित सभागार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 रेलकर्मियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सभागार में वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कन्नौजिया, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक प्रसन्न कात्यायन, वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर वैभव श्रीवास्तव की उपस्थित में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परिचालन, विद्युत परिचालन, सिगनल एवं दूरसंचार, इंजीनियरिंग तथा यांत्रिक विभाग के 13 रेलवे कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। डीआरएम गौरव अग्रवाल ने कहाकि यात्री सुरक्षा एवं संरक्षित ट्रेन परिचालन को सुनिश्चित करने के लिए रेलकर्मियों का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठा, सतर्कता, लगन व परिश्रम के लिए आभार व्यक्त किया तथा बधाई दी।