लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने शनिवार को ऐशबाग पॉलीक्लीनिक में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया। इसका लक्ष्य रेलकर्मियों को आग से बचाव के लिए तैयार करना था।
जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में सीडीओ ऐशबाग प्रदीप कुमार सिंह ने अग्निशामक यंत्रों के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। अपर मंडल चिकित्सा अधीक्षक संजय तिवारी ने आग के कारण और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने आपातस्थिति में सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया। प्रशिक्षित रेलकर्मियों ने अग्निशामक यंत्रों का प्रदर्शन भी किया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी रंजना पाटनी, डेंटल सर्जन रुचिका सहित अन्य कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया।