फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मी ने तोड़ा दम, बाइक सवार बदमाशों ने मारी थी गोली, दो माह से मिल रही थीं धमकियां

Tue, 24 Sep 2019 04:45 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
एपी सेन रोड पर गोली मारने से घायल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए - फोटो : amar ujala
लखनऊ के हुसैनगंज की भीड़ भरे एपी सेन रोड पर सोमवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने रेलकर्मी शाहनवाज को गोली मार दी थी। उसे गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जिंदगी-मौत से जूझ रहे शहनवाज ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। वहीं शहनवाज की हत्या में हुसैनगंज लोको चौकी इंचार्ज जितेंद्र वर्मा को लाइन हाजिर किया गया है। मालूम हो हुसैनगंज की एपी सेन रोड पर सोमवार सुबह बाइक सवार बदमाशों की गोलियों से घायल हुए रेलवेकर्मी शहनवाज और उसके चचेरे भाई असकरी के बीच 17 साल से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों में अक्सर झगड़ा व तनातनी होती रहती थी। दो महीने से शहनवाज को धमकियां दी जा रही थीं। उसके भाई बहार आलम का कहना है कि पांडेयगंज चौकी में मौखिक शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 
विज्ञापन

2 of 7
रेलकर्मी पर फायरिंग - फोटो : amar ujala
सीओ हजरतगंज ने बताया कि शहनवाज चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके बड़े भाई नूर आलम की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। दूसरे भाई वकार और छोटा भाई बहार आलम के साथ शहनवाज और उसकी पत्नी सना और दो बच्चे गौसगंज स्थित पैतृक मकान में रहते हैं। इसमें चचेरे भाई ठाकुरगंज के सज्जादिया इमामबाड़ा निवासी व अधिवक्ता असकरी और उसके भाई-बहनों का भी हिस्सा है। बहार आलम के मुताबिक पैतृक मकान के अगले हिस्से में वह और उसके भाई रहते हैं, जबकि पीछे का हिस्सा असकरी का है। असकरी उनके हिस्से पर कब्जा करना चाहता है। कई बार वह उससे व भाइयों को कमरे खाली करने के लिए धमका चुका है। मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है।
विज्ञापन

3 of 7
एपी सेन रोड पर गोली मारने से घायल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए - फोटो : amar ujala
शहनवाज ही केस की पैरवी कर रहा था। बहार ने बताया कि दो महीने में असकरी ने कई बार उसे व शहनवाज को धमकाया। बकौल बहार आलम, उसके भाई ने पांडेयगंज चौकी जाकर शिकायत की तो पुलिस ने तहरीर देने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई करती तो शायद शहनवाज पर हमला न होता। उधर, एसएसपी का कहना है कि वजीरगंज पुलिस को शहनवाज और असकरी के बीच संपत्ति के विवाद की अच्छी तरह से जानकारी थी, इसके बाद भी किसी ने ध्यान नहीं दिया। आला अधिकारियों को भी विवाद से अवगत नहीं कराया गया। थाने पर किसी भी तरह के विवाद की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई न करने की शिकायत मिली तो थानेदार को दंडित दिया जाएगा।

4 of 7
एपी सेन रोड पर गोली मारने से घायल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए - फोटो : amar ujala
गुंडा एक्ट व गैंगस्टर की कार्रवाई के आदेश
राजधानी में अवैध और लाइसेंसी असलहों की गरज-धमक पर लगाम कसने को एसएसपी ने सख्त तेवर अपनाए हैं। थानेदारों को असलहों से फायरिंग करने के सभी पुराने मामलों की सूची बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट व गैंगस्टर की कार्रवाई की जाए। एसएसपी ने कहा कि जिन वारदातों में असलहों का इस्तेमाल हुआ है, उनमें शामिल अपराधियों की सूची बनाकर चिह्नित किया जाए। वर्तमान में उक्त अपराधी कहां हैं और किस तरह की गतिविधियों में लिप्त हैं? इसका रिकॉर्ड रखा जाए। त्यौहारों के मद्देनजर उन्होंने सभी थानेदारों की बैठक बुलाई है। साथ ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एएसपी क्राइम दिनेश पुरी को लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए कहा।
विज्ञापन

5 of 7
एपी सेन रोड पर गोली मारने से घायल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए - फोटो : amar ujala
30 बोर की पिस्टल से चली गोलियां, मिले पांच खोखे
वारदात में .30 बोर की पिस्टल इस्तेमाल की गई थी। ऐसी पिस्टल ज्यादातर प्रोफेशनल शूटर ही इस्तेमाल करते हैं। मौके से पुलिस को पांच खोखे मिले हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच को भेजा गया है। एसएसपी ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। टीम बरामद खोखों का विश्लेषण कर रही है, जबकि क्राइम ब्रांच, एएसपी पूर्वी की सुपर 30, साइबर सेल और हुसैनगंज कोतवाली बदमाशों की कुंडली व सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

6 of 7
एपी सेन रोड पर गोली मारने से घायल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए - फोटो : amar ujala
संपत्ति विवाद के अलावा अन्य पहलुओं पर भी हो रही जांच
रेलवेकर्मी मो. शहनवाज पर जानलेवा हमले के पीछे पुलिस लेनदेन व अन्य विवाद भी खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहनवाज का चचेरे भाई मो. असकरी से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था और उसके भाई बहार आलम ने एफआईआर में उसे आरोपी भी बनाया है। इसके बावजूद पुलिस सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है। हो सकता है कि हमले के पीछे कोई और वजह हो। शहनवाज के दफ्तर से भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। कहीं उसका लेनदेन या अन्य किसी वजह को लेकर तो विवाद नहीं चल रहा था, यह भी पता लगाया जा रहा है। हुसैनगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि शहनवाज और असकरी समेत कई लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
सपा ने कसे तंज
समाजवादी पार्टी ने ‘अमर उजाला’ में सोमवार को माई सिटी में प्रकाशित ‘हर दूसरे दिन तड़तड़ाई गोलियां, सरेआम हत्याएं’ खबर को ट्वीट कर राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तंज कसे। पार्टी के इस ट्वीट को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रिट्वीट भी किया। अन्य राजनीतिक दलों ने भी बढ़ते अपराधों पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें