फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एआरपी खुलते ही ट्रेनों में शुरू हो गई रिग्रेट, दीपावली पर सफर मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंबई की ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने से यात्री होंगे परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। ट्रेनों की एडवांस रिजर्वेशन पीरिएड(एआरपी) दो महीने है। ऐसे में दीपावली पर ट्रेनों का एआरपी खुलते ही मुंबई व दिल्ली की कई ट्रेनों रिग्रेट शुरू हो गया। इससे यात्रियों के लिए सफर का संकट खड़ा हो गया है। तत्काल व स्पेशल ट्रेनों के सहारे ही त्यौहार पर यात्री सफर कर सकेंगे।
रेलवे प्रशासन अब 60 दिन पहले ट्रेनों में रिजर्वेशन पीरिएड ओपेन करता है। ऐसे में 20 अक्तूबर को दीपावली का पर्व मनाया जाना है, इसके लिए दिल्ली व मुंबई की ट्रेनों में आरक्षण खुला। लेकिन एक ही दिन में कई ट्रेनों में रिग्रेट शुरू हो गया, जिससे यात्रियों को वेटिंग टिकट भी नसीब नहीं हो पा रहा है। 17 व 18 अक्तूबर से यात्रियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। मुंबई से आने वाली 12534 पुष्पक एक्सप्रेस के स्लीपर और एसी कोच में 15 से 20 अक्तूबर तक रिग्रेट है। ऐसे ही गाड़ी संख्या 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस के स्लीपर व सेकेंड एसी में 13 से 20 अक्तूबर एवं थर्ड एसी में 15 से 18 अक्तूबर तक रिग्रेट है। ट्रेन नंबर 12107 एलटीटीटी सीतापुर के स्लीपर, थर्ड एसी और सेकेंड एसी में 18 और 20 अक्तूबर, 22121 एलटीटी-लखनऊ,  20103 एलटीटी-आजमगढ़, 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस, 20921 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ जंक्शन, अवध एक्सप्रेस का भी कमोबेश यही हाल है। दूसरी ओर दिल्ली से लखनऊ के बीच वंदे भारत, शताब्दी में टिकट मिल रहे हैं, लेकिन 22426 वंदे भारत एक्सप्रेस में 18 व 19 अक्टूबर को 200 से ज्यादा वेटिंग पहुंच गई है। तेजस एक्सप्रेस में भी रिग्रेट है। शताब्दी एक्सप्रेस में 19 अक्तूबर को रिग्रेट है। गोमती एक्सप्रेस की चेयरकार में 18 को रिग्रेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल, स्पेशल का सहारा
दीपावली पर ट्रेनों में रिग्रेट होने के बाद यात्रियों के लिए अब स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा रह गया है। इसके अतिरिक्त दिल्ली व मुंबई रूट की ट्रेनों की 6200 तत्काल कोटे की सीटों पर भी बुकिंग की आस यात्रियों ने लगा रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें