फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ में साउथ सिटी रेलवे लाइन पर बनेगा ओवरब्रिज, एक लाख लोगों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साउथ सिटी और रजनीखंड के बीच रेलवे लाइन पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाया जाएगा। इसके लिए सेतु निगम ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। आरओबी के निर्माण में 177.18 करोड़ रुपयेे का खर्च आएगा। इसके बनने से एक लाख से अधिक की आबादी का आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

आरओबी निर्माण के लिए सेतु निगम के प्रबंध निदेशक धर्मवीर सिंह ने लखनऊ अंचल के महाप्रबंधक व मुख्य परियोजना प्रबंधक केके श्रीवास्तव को निर्देश जारी कर कार्रवाई शुरू करने के लिए कहा है। प्रस्ताव के मुताबिक, आरओबी चार लेन का होगा। इसकी लंबाई 833.40 मीटर होगी। इस पर इस पर खर्च होने वाली धनराशि शासन से ली जानी है, क्योंकि यहां क्रॉसिंग नहीं बने होने के कारण रेलवे पैसा नहीं देगा। जहां क्रॉसिंग बनी होती है वहीं पर रेलवे अपने हिस्से में बनने वाले आरओबी का पैसा देता है। ऐसे में प्रदेश सरकार ही पूरा खर्च उठाएगी। वहीं, आरोबी के दायरे में आने वाली जमीन व मकान का मुआवजा भी सरकार देगी। बिजली विभाग को अपनी लाइन, खंभे व ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के लिए सेतु निगम बजट देगा। इसके बनने से साउथ सिटी, रजनी खंड, रत्नाकर खंड, रतन खंड, पिपरौली, अंबेडकर विवि, रुचि खंड, न्यू डिफेंस कॉलोनी, बंगला बाजार, आशियाना के अधिकांश सेक्टर व मानसरोवर के कई सेक्टर सीधे जुड़ जाएंगे। इससे रमाबाई रैली स्थल और एयरपोर्ट जाने व आने वाले लोगों के लिए राहत होगी। वहीं, रजनीखंड के लोगों शहीद पथ पर जाने के लिए अभी। चक्कर लगाना पड़ता है। ये लोग सीधे शहीद पथ पर आ सकेंगे और कानपुर, रायबरेली, ऊंचाहार, सुलतानपुर, अयोध्या, सीतापुर व अन्य जगहों को आसानी से जा सकेंगे।


अभी खुली लाइन से आते-जाते हैं लोग
स्थानीय निवासी सेवानिवृत्त कर्नल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि अभी रेलवे लाइन पर कोई फाटक नहीं है। कुछ पिलर अस्थायी रूप से बीच-बीच में लगे हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग अपनी साइकिल उठाकर रेलवे लाइन को पार करते हैं। रेलवे लाइन पर खुली होने से खतरा भी रहता है। इस पर आरओबी बन जाने से साउथ सिटी और रजनीखंड सहित आसपास के इलाकों में रहने वालों को बहुत फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें