फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस के कमरे में एसी नहीं लगा तो रेलवे अधिकारी ने उठाया ये कदम, आला-अफसर परेशान

Sun, 14 Oct 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे में एसी नहीं लगने से नाराज रेलवे अधिकारी ने चेयरमैन रेलवे बोर्ड अश्विनी लोहानी से मिलकर शिकायत करने के लिए छुट्टी मांगी है। अधिकारी ने आरोप लगाया है कि दुर्भावनावश उनके कमरे में एसी नहीं लगाया जा रहा है, जबकि इसके लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। अधिकारी की चिट्ठी से आला अधिकारी पशोपेश में हैं। मामला पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल का है। 
विज्ञापन


हजरतगंज स्थित मंडल कार्यालय में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय) अजय कुमार सिन्हा कार्यरत हैं। उन्होंने सीनियर डीसीएम स्वदेश कुमार सिंह को छुट्टी के लिए पत्र लिखा है। मामले की जानकारी डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक तक पहुंच गई है।

अजय सिन्हा ने बताया कि उन्होंने 16 अक्तूबर की छुट्टी मांगी है, ताकि सीआरबी से शिकायत कर सकूं। कहा, 10 अक्तूबर को जब चेयरमैन रेलवे बोर्ड अश्विनी लोहानी विजिट के लिए लखनऊ आए थे तो मैं सरकारी काम से बाहर गया था और लाइन ड्यूटी पर था। इस वजह से उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन रेलवे बोर्ड ने सभी को अपनी समस्याएं साझा करने का अवसर दिया था लेकिन मैं अपनी दिक्कतों से सीआरबी को अवगत नहीं करा सका। इसलिए सीआरबी से मिलने जाने के लिए 16 अक्तूबर की छुट्टी मांगी है। आगे कहा कि सीनियर डीईई ने दुर्भावना वश मेरे कमरे में एसी नहीं लगवाया, जबकि अपर मंडल रेल प्रबंधक इसकी अनुशंसा कर चुके हैं। सीनियर डीईई ने चेयरमैन रेलवे बोर्ड के निर्देशों की अवहेलना की है, इसलिए उनकी शिकायत करने के लिए छुट्टी चाहिए थी। 

सिन्हा ने कहा कि बीते जून में रेलवे बोर्ड की ओर से सर्कुलर जारी किया गया था। इसमें कहा गया था कि स्टेशन डायरेक्टर, स्टेशन सुपरिंटेंडेंट व रेलवे के सुपरवाइजरी इंचार्ज आदि के कमरे में एसी लगवाया जाए, जहां यात्रियों का आना-जाना होता है। बावजूद इसके पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीईई एसी नहीं लगवा रहे हैं।

काम करना हो रहा मुश्किल
अजय सिन्हा ने बताया कि गर्मी ही नहीं, बारिश में भी दफ्तर में काम करना मुश्किल हो गया है। दरअसल, बारिश के समय सीलन व पानी के टपकने की समस्या से सरकारी फाइलों को बचाना कठिन हो जाता है। शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती है। यही हाल एसी के मामले में बना रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें