फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rail News: रेलवे ने चार स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए फेरे, जानें- किस रूट के यात्रियों को होगी सहूलियत

Wed, 12 Jul 2023 03:32 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

रेलवे ने चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को सहूलियत होगी। जानें, किन ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे...
 
विज्ञापन
- फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इससे वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को राहत मिलेगी। गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल 14 जुलाई को गोरखपुर से सुबह 9:30 बजे चलकर बादशाहनगर से दोपहर 2:02 बजे, ऐशबाग से 2:40 बजे होते हुए बांद्रा अगले दिन शाम चार बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन


वापसी में ट्रेन 05054 बांद्रा -गोरखपुर स्पेशल 15 जुलाई को बांद्रा से रात 10:45 बजे चलकर अगले दिन रात 12:55 बजे ऐशबाग और 1:20 बजे बादशाहनगर से होते हुए गोरखपुर 17 जुलाई सुबह 6:25 बजे पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें - ओम प्रकाश राजभर का बीजेपी के साथ जाना हुआ पक्का, 18 को लगेगी मोहर, एक सर्वे के बाद करीब आए दोनों दल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा में जिलाध्यक्षों के लिए लखनऊ से दिल्ली तक दौड़ शुरू, आरएसएस की शरण में भी जा रहे दावेदार


ट्रेन 05063 छपरा-एलटीटी स्पेशल 14 जुलाई को छपरा से शाम 4:15 बजे चलकर बादशाहनगर से रात 1: 43 बजे, ऐशबाग से 2:20 बजे होते हुए चित्रकूट धाम, सतना, कटनी, जबलपुर होते हुए तीसरे दिन 16 जुलाई को सुबह 7:25 बजे एलटीटी पहुंचेगी। वापसी में 05064 स्पेशल एलटीटी से 16 जुलाई को दोपहर 12:45 बजे चलकर अगले दिन ऐशबाग से शाम 7: 25 बजे, बादशाहनगर से 7:47 बजे होते हुए सीवान रात 3:15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


ट्रेन 05303 गोरखपुर-महबूबनगर स्पेशल 15 जुलाई को गोरखपुर से सुबह 8:30 बजे चलकर ऐशबाग से दोपहर 1: 35 बजे होते हुए अगले दिन शाम 7:30 बजे महबूबनगर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन 05304 महबूबनगर-गोरखपुर स्पेशल 17 जुलाई को महबूबनगर से शाम छह बजे चलकर 18 जुलाई की रात 2:50 बजे ऐशबाग होते हुए 19 जुलाई की सुबह नौ बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वहीं ट्रेन 05011 गोरखपुर-ढेहर का बालाजी स्पेशल 13 जुलाई को गोरखपुर से सुबह 11:30 बजे चलकर गोमतीनगर से शाम 4: 45 बजे, ऐशबाग से 5: 50 बजे होते हुए ढेहर का बालाजी सुबह 4:20 बजे पहुंचेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें