फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी का रेलवे अस्पताल अब नॉन कोविड श्रेणी में, 10 अन्य हॉसि्पटल भी हटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में रेलवे अस्पताल को नॉन कोविड हॉस्पिटल घोषित कर दिया गया है। जल्द ही 10 अन्य अस्पतालों को भी कोविड श्रेणी से हटाने की तैयारी है।
विज्ञापन

हालांकि तीनों संस्थानों में मौजूद डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल अभी बने रहेंगे। राजधानी में पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ लगातार गिर रहा है।
इसे देखते हुए अब अस्पतालों को नॉन कोविड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभी तक तीन डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल के साथ कुल 31 अस्पतालों में संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
अब रेलवे हॉस्पिटल को सूची से अलग कर दिया गया है। निजी अस्पतालों में भी मेदांता, अपोलो और सहारा को छोड़कर अन्य जगह मरीज नहीं पहुंच रहे हैं।
ऐसे में इन अस्पतालों को अगले सप्ताह तक नॉन कोविड घोषित करने की तैयारी है। इसी तरह लोकबंधु हॉस्पिटल सहित अन्य अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए अलग से यूनिट बना दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद यहां सामान्य मरीजों की ओपीडी और भर्ती करने की सुविधाएं पहले की तरह बहाल कर दी जाएंगी।
सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि अगले सप्ताह पूरी स्थिति की समीक्षा के बाद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पहला अवसर है जब 240 बिस्तरों वाले किसी कोविड अस्पताल को नॉन कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

अगले माह के पहले सप्ताह से रेलवे अस्पताल नॉन कोविड-19 अस्पतालों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा। रविवार को अस्पताल के अधिकारियों को पत्र लिखकर भर्ती कोरोना मरीजों के बारे में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें