माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। रेलवे की एकीकृत हेल्पलाइन सेवा 139 पर यात्री अब इंटरेक्टिव वॉइस रेस्पॉन्स सिस्टम(आईवीआरएस) से भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल 15 अगस्त तक स्टेशनों पर इसके लिए अभियान चलाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 139 की कार्यक्षमता बढ़ाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इसमें अति आवश्यक चिकित्सा व सुरक्षा आपात स्थिति के लिए एक दबाना होगा। पीएनआर स्थिति, ट्रेन उपलब्धता, समय सूची, किराया संबधी पूछताछ के लिए दो, शिकायत के लिए तीन, किराया वापसी व निरस्तीकरण के लिए चार दबाना होगा। ऐसे ही दिव्यांगों, महिलाओं को मदद के लिए पांच दबाने, भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए छह दबाने, वर्तमान भाषा बदलने के लिए सात दबाना होगा। यह हेल्प लाइन हिन्दी व अंग्रेजी भाषाओं के अतिरिक्त 11 क्षेत्रीय भाषाओं में संचालित होती है।