फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महाप्रबंधक ने जांची चारबाग से आलमनगर तक रेलवे ट्रैक सेफ्टी, सिग्नलिंग

विज्ञापन
महाप्रबंधक ने जांची चारबाग से आलमनगर तक रेलवे ट्रैक सेफ्टी, सिग्नलिंग
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ पहुंचे उत्तर रेलवे महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय
डीआरएम ने आलमनगर गुड्स साइडिंग का निरीक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे सोमवार को लखनऊ में थे। उन्होंने चारबाग से आलमनगर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक सेफ्टी व सिग्नलिंग का जांच किया। साथ ही अधिकारियों को चारबाग अपग्रेडेशन कार्य समय पर पूरा करने एवं यात्री सुविधाओं में वृद्धि के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने आलमनगर स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ट्रैक, सिग्नलिंग व्यवस्था तथा संरक्षा मानकों  का बारीकी से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने ट्रैक मेंटीनेंस, स्टेशन परिसरों की स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं की मजबूती पर ध्यान देने की बात कही। इसके बाद वह आलमनगर से बरेली तक ट्रैक निरीक्षण के लिए गए, जहां मुरादाबाद मंडल के अधिकारी उनके साथ उपस्थित रहे। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने आलमनगर स्थित गुड्स साइडिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साइडिंग में उपलब्ध आधारभूत संरचना, लोडिंग-अनलोडिंग व्यवस्था तथा संरक्षा उपायों की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए कि साइडिंग से संबंधित सभी कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा एवं दक्षता का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने जांची चारबाग से आलमनगर तक रेलवे ट्रैक सेफ्टी, सिग्नलिंग

महाप्रबंधक ने जांची चारबाग से आलमनगर तक रेलवे ट्रैक सेफ्टी, सिग्नलिंग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें