लखनऊ। आलमबाग स्थित उत्तर रेलवे की एलडी रनिंग शेड कॉलोनी के आवासों को तोड़ने का नोटिस मिलने के बाद रेलकर्मियों ने सोमवार को पार्षद से मदद की गुहार लगाई है। इस पर रेलकर्मियों को सहायता का आश्वासन दिया गया।
पार्षद संध्या मिश्र ने बताया कि एलडी रनिंग शेड कॉलोनी के आवासों को रेलवे ने तोड़ने का नोटिस दिया है। इस बाबत ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र से उनके आवास पर मिलकर कॉलोनी एवं कर्मचारियों की समस्याओं के बाबत ज्ञापन दिया गया। पार्षद ने बताया कि शिवगोपाल मिश्र ने आश्वस्त किया है कि रेलकर्मियों को बेहतर आवास दिलाए जाने के बाद ही कॉलोनी के आवासों पर कार्रवाई हो सकेगी। बता दें कि कॉलोनी की जगह आधुनिक सुविधाओं से युक्त मल्टीस्टोरी एलडी कॉलोनी बनाई जाएगी। यहां आवासों के साथ मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, सामुदायिक केंद्र एवं पार्क बनाया जाएगा।