फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलकर्मियों ने बिरसा मुंडा को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय में सोमवार को जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में निबंध व स्लोगन प्रतियोगिताओं के विजेता रेलकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने की। अपर मंडल रेल प्रबंधक नीलिमा सिंह और शूरवीर सिंह चौहान, रेलवे यूनियनों के पदाधिकारी तथा रेलकर्मी उपस्थित रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में पारुल कांदू प्रथम, हिमांशु शर्मा द्वितीय और ललिता श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में शुभम त्यागी प्रथम, सोने लाल द्वितीय और पारुल कांदू तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें