फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलवे कर्मचारी ने पति पर लगाया धर्मांतरण के प्रयास का आरोप, विरोध पर पीटा

Sun, 21 Jun 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। फैजुल्लागंज निवासी रेलवे कर्मचारी मंजू राठौर ने पति सुमित पर धर्मांतरण का प्रयास करने का आरोप लगाया है। साथ ही बेटी को बुर्का पहनने के लिए दबाव डालने का भी आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर मड़ियांव पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मंजू ने बताया कि 2012 में उनकी शादी मशकगंज निवासी सुमित से हुई थी। शादी के बाद पति मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा। वह उन्हें ऑफिस जाने से रोकता था। विरोध करने पर वह उनकी पिटाई करता। साथ ही दस वर्षीय बेटी को हिजाब पहनने के लिए मजबूर करता और 12 वर्षीय बेटे को पीटता था। दो जून को वह ड्यूटी से घर पहुंचीं तो सुमित ने गेट नहीं खोला। पुलिस के पहुंचने पर उसने गेट खोला। पुलिस के जाने के बाद उसने उन्हें बैट से पीटा। बीच-बचाव करने पर बेटे और बहन को भी गंभीर चोटें आईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें