फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार महीने बंद रहेगी रेलवे क्रॉसिंग, बनने लगे पिलर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केसरीखेड़ा फ्लाईओवर के ओवरहेड हिस्से का निर्माण शुरू होने के कारण रेलवे क्रॉसिंग को चार महीने यानी जनवरी तक बंद कर दिया गया है। इस दौरान जीआरपी की निगरानी में केवल दोपहिया वाहनों को सीमित समय में गुजरने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


सेतु निगम ने फ्लाईओवर के अधूरे हिस्से का निर्माण फिर से शुरू कर दिया है। अब क्रॉसिंग के ऊपर जोड़ने वाले चार पिलर बनाए जा रहे हैं। इनमें से एक पिलर का निर्माण केसरीखेड़ा की ओर शुरू हो गया है, जबकि कृष्णानगर की ओर पिलर की खुदाई की तैयारी चल रही है।
निगम अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन की अनुमति के बाद कार्य शुरू किया गया है। स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग दो दिन में तैयार कर लिया जाएगा, ताकि उन्हें लंबा चक्कर न लगाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें