फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलवे स्टेशनों पर चल रही बैटरीकार से कुलियों की जीविका पर संकट

विज्ञापन
रेलवे स्टेशनों पर चल रही बैटरीकार से कुलियों की जीविका पर संकट
विज्ञापन

विज्ञापन


राष्ट्रीय कुली मोर्चा का मांग पखवाड़ा 17 अप्रैल से
24 अप्रैल दिल्ली राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे कुली प्रतिनिधि

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के सामान ढोने का काम कुलियों का है। लेकिन बैटरी कार लगाकर लगेज ढोया जा रहा है। इससे कुलियों के लिए जीविका का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में इसके विरोध में राष्ट्रीय कुली मोर्चा उतरा है।
विज्ञापन

सोमवार को मोर्चा की बैठक चारबाग में हुई, जिसमें कुलियों ने अपनी मांगें उठाईं। मोर्चा के नेशनल कोऑर्डिनेटर रामसुरेश यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, राजनीतिक दलों के प्रमुखों और सांसदों को इस बाबत ज्ञापन दिया जाएगा। 17 अप्रैल से कुली मोर्चा मांग पखवाड़े की शुरुआत करेगा और 24 अप्रैल को रेल मंत्रालय में जाकर मांगपत्र देगा। बैठक में यह भी कहा गया कि एक तरफ रेलवे मंत्रालय के अधिकारियों ने कुली मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व को लिखित रूप से सूचित किया कि स्टेशनों पर संचालित बैटरीकार और कुली एक दूसरे के पूरक हैं। बीमार, दिव्यांग, असहाय और वृद्धों को लाने ले जाने का कार्य बैटरी कार करेगी और सामान ले जाने का कार्य कुली। वहीं कारपोरेट घरानों एवं सरकार समर्थित ठेकेदारों की मदद के लिए स्टेशनों पर यात्री लगेज ले जाने का काम भी बैटरी कार को दिया जा रहा है। जो कुलियों की आजीविका पर सीधे हमला है। यदि सरकार हजारों कुलियों के आजीविका को छीनने पर आमादा है तो उसे कुलियों के जीवन सुरक्षा के लिए उन्हें रेलवे की नौकरी में समायोजित करना चाहिए बैठक में दिल्ली के राजेंद्र भवन में भारत की विदेश व व्यापार नीति तथा कृषि, रोजगार, ऊर्जा एवं खाद्यान्न संकट पर 24 अप्रैल को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सेदारी का निर्णय भी हुआ। बैठक में रामबाबू भिलाला, भवन यादव, संजय पासवान, अनिल सांवले, शेख रहमतुल्लाह, कन्हैया ग्वाल शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें