फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर और पाटलिपुत्र के लिए ट्रेन चलाने को दी हरी झंडी, जानिए समय

Thu, 03 Dec 2020 06:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने ऐशबाग से गोरखपुर व पाटलिपुत्र के लिए ट्रेन चलाने को हरी झंडी दिखा दी है। इन गाड़ियों को टाइमटेबल में आंशिक बदलाव के साथ शुरू किया जा रहा है। इससे पूर्वोत्तर जाने वाले यात्रियों को वेटिंग से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ट्रेनों के समय सारणी में आंशिक बदलाव किया गया है। पांच दिसंबर से इन्हें शुरू किया जा रहा है, जो अगले आदेश तक चलेंगी। गोरखपुर ऐशबाग स्पेशल ट्रेन(05069) गोरखपुर से रोजाना सुबह 3.45 बजे रवाना होकर ऐशबाग जंक्शन 10.40 बजे पहुंचेगी। वापसी में ऐशबाग गोरखपुर स्पेशल ट्रेन(05070) ऐशबाग से शाम 4.30 बजे रवाना होकर रात 11.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

ट्रेन दोनों ओर से आनंदनगर, सिद्धार्थ नगर, शोहरतगढ़, बढ़नी, पचपेड़वा, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर स्टेशनों पर रुकेगी। इसी क्रम में दूसरी ट्रेन पाटलिपुत्र लखनऊ जंक्शन स्पेशल ट्रेन(02529) पाटलिपुत्र से शाम 4.30 बजे रवाना होकर अगली सुबह पौने तीन बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में लखनऊ जंक्शन पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन (02530) लखनऊ जंक्शन से सुबह 5 बजे रवाना होकर पाटलिपुत्र दोपहर 2.50 बजे पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव दिघवारा, छपरा, सिवान, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर स्टेशनों पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें