फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्रद्धा के मददगार युवक की तलाश में सीतापुर में दबिश

विज्ञापन
​शिवा फाइल फोटो 
विज्ञापन
लखनऊ। बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड की जांच अब सीतापुर के महमूदाबाद तक पहुंच गई है। मामले की पड़ताल करते हुए क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को महमूदाबाद निवासी एक युवक की तलाश में दबिश दी। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को छानबीन में आरोपी श्रद्धा दुबे और उसके मददगार करीबी के बीच बातचीत के कुछ साक्ष्य मिले हैं। हालांकि, अभी तक युवक की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


सीतापुर के सीओ कपूर कुमार ने इस मामले में किसी भी तरह की जानकारी से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ की टीम से उनका कोई संपर्क नहीं हुआ है। वे लोग अपने स्तर पर जांच करने आए होंगे। सूत्रों ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार रात युवक तक पहुंचने के लिए महमूदाबाद में दबिश दी और उसके दो साथियों को हिरासत में लिया। स्थानीय पुलिस से संपर्क कर उनसे भी आवश्यक जानकारी ली गई। टीम ने दोनों से युवक के संपर्कों और उससे जुड़ी जानकारियों के संबंध में सवाल-जवाब किए। हालांकि, पूछताछ के दौरान कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगने की बात सामने आई है। इसके बाद टीम की ओर से युवक की तलाश जारी रखे जाने की चर्चा है।
श्रद्धा के साथ युवक का संपर्क कैसे हुआ, उसकी क्या भूमिका रही जैसे बिंंदुओं को लेकर पुलिस जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए दोनों युवकों को क्राइम ब्रांच ने छोड़ दिया। इसके बाद संदिग्ध युवक के संभावित ठिकानों पर रवाना हो गई। पुलिस जिस युवक की तलाश कर रही है उसने श्रद्धा को लखनऊ से नेपाल पहुंचाने में मदद की थी। उल्लेखनीय है कि नौ अक्तूबर को मॉडल श्रद्धा दुबे के फ्लैट की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में शिवा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें