सीतापुर में जिला कारागार का निरीक्षण कर वापस लौटते डीएम और एसपी
- फोटो : अमर उजाला
डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी आरपी सिंह ने शनिवार को लाव-लश्कर के साथ जेल में छापेमारी की। प्रशासनिक टीम ने करीब एक घंटे तक जेल की एक-एक बैरक चेक की। जेल में बंद सांसद आजम खान व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की भी बैरक को भी खगाला गया। इनकी बैरक की भी सघन तलाशी ली गई। हालांकि छापेमारी के दौरान जेल से कोई आपत्ति जनक वस्तु नहीं मिली। सबकुछ सामान्य रहा। अफसरों ने जेल की बैरकों के अलावा अस्पताल, भोजनालय आदि का भी निरीक्षण किया। कुछ बंदियों से समस्याएं भी सुनी। महिला बैरक को भी चेक किया गया।
सांसद आजम खान की पत्नी तंजीन फात्मा महिला बैरक में बंद हैं। जानकारी को सीतापुर कारागार में पूर्व कैबिनेटमंत्री व सांसद आजम, उनकी पत्नी तंजीन फात्मा, बेटा अब्दुल्लाह आजम के अलावा पश्चिमी व पूर्वी यूपी के कई खूंखार अपराधी बंद हैं। सीातपुर जेल में प्रदेश के कई नामचीन माफिया गैंग के सदस्य निरूद्व हैं। जिसके चलते सीतापुर जेल काफी संवेदनशील मानी जाती है।
निरीक्षण कर निकले डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि जेल का निरीक्षण किया गया है। बैरकों में जाकर जांच पड़ताल की गई है। निरीक्षण में सबकुछ सामान्य मिला। जेलर आरएस यादव ने बताया कि डीएम, एसपी सहित अफसरों की बड़ी टीम ने जेल का औचक निरीक्षण किया है। जेल में बंद सांसद आजम खान की बैरक की भी जांच जुई है। जेल में निरीक्षण के दौरान सबकुछ सामान्य मिला। निरीक्षण में डीएम, एसपी के अलावा एडीएम विनय पाठक, एएसपी एनपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार, एसडीएम अमित भट्ट, सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम रानी, कई थानों की पुलिस शामिल थी।