लखनऊ। मोहान रोड पर स्थित नीलम पैलस हुक्का बार में बुधवार देर रात पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने वहां से 14 लोगों को हिरासत में लिया। इसमें से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर 11 लोगों पर कोविड नियमों का उल्लघंन का केस दर्ज कर छोड़ दिया। वहीं हुक्का बार को सीज कर दिया गया। पारा थाना प्रभारी के मुताबिक, नीलम पैलेस के मालिक हिमांशु रावत, वहां काम करने वाले अंकित रावत और विनय को गिरफ्तार कर लिया है।