फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एम्स की कैंटीन में छापा, बेसन-पनीर के नमूने भरे

Tue, 03 Sep 2024 05:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एम्स में संचालित कैंटीन में खाने की गुणवत्ता की शिकायत डीएम से की गई थी। इस पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की टीम ने वहां पहुंचकर कैंटीन में छापा मारा। टीम ने पनीर और बेसन का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई होगी। कैंटीन के संचालक के ग्राहकों को बेहतर खाद्य पदार्थ मुहैया कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


एफएसडीए के अभिहित अधिकारी डॉ. सीआर प्रजापति ने बताया कि एम्स कैंटीन में खराब खाद्य पदार्थ की बिक्री की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद सोमवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी श्रीवास्तव, एफएसओ सौरभ उत्तम और शेफाली रस्तोगी की टीम को भेजकर कैंटीन खाद्य पदार्थों की जांच कराई गई। टीम ने बेसन और पनीर के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें