लखनऊ। गोमतीनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम विरामखंड स्थित रेस्टोरेंट फायर साइड रेस्ट्रो में चल रहे हुक्का बार पर छापा मारा। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद तिवारी के मुताबिक मौके से विरामखंड के मो. दानिश और प्रयागराज के करछनान निवासी माज खान को गिरफ्तार कर लिया। 10 हुक्का सेट, चार फ्लेवर्ड तंबाकू के डिब्बे व दस पाइप बरामद किए गए।