फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदेव ने राहुल के बारे में ये क्या कह दिया?

Sat, 26 Apr 2014 03:54 PM IST
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी परिवार पर हमेशा से ही हमलावर रहे बाबा रामदेव ने फिर से राहुल गांधी पर हमला बोला है। इस बार तो उन्होने सारी हदें ही पार कर दी।
विज्ञापन


चुनावी मौसम में मोदी और गांधी परिवार पर व्यक्तिगत टिप्पणी के बीच रामदेव ने बयान दिया। बाबा का कहना है राहुल हनीमून, पिकनिक मनाने दलित के घर जा सकते हैं।

अगर वह किसी दलित महिला से शादी कर लेते तो उनका भाग्य खुल जाता। वह प्रधानमंत्री बन जाते।

शुक्रवार को बाबा रामदेव ने राजधानी में प्रेसवार्ता में राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी किस्मत ही खराब है, लड़की ही नहीं मिल रही।

देशी लड़की से शादी नहीं करना चाहते राहुल

रामदेव ने कहा मम्मी कहती है, मुन्ना अगर विदेशी लड़की से शादी की तो प्रधानमंत्री नहीं बन पाएगा। देशी से बेटा करना नहीं चाहता।

विदेशी से करेगा तो प्रधानमंत्री नहीं बन पाएगा। मां कहती है कि एक बार प्रधानमंत्री बन जाये फिर विदेशी लड़की ले आना। मेरा कहना है कि हनीमून, पिकनिक मनाने दलित के घर जाता है।

दलित लड़की से शादी कर लेता तो प्रधानमंत्री बन जाता। लड़की भी दुल्हन बन जाती। इनका भी भाग्य खुल जाता। क्या करें? किस्मत ही खोटी है।

वहीं मोदी की पत्नी जशोदा बेन के बाबा के आश्रम में रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने अपना ही ब्याह नहीं किया। किसी दूसरे की पत्नी क्यों रखेंगे। मोदी और रामदेव दोनों ही मजबूरी में फंसे हुए मर्द हैं।

अमेठी में हार जाएंगे राहुल

रामदेव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी बुरी तरह डरी हुई है। अब इन्हें तो अमेठी में ही घेरेंगे। 30 अप्रेल को अमेठी जा रहे हैं।

वहां योगदीक्षा शिविर का आयोजन किया गया है। हमें पूरा विश्वास है कि राहुल गांधी 100 फीसदी हारेंगे। वो आप पार्टी के कुमार विश्वास ने जमीन तैयार की।

बहुत मेहनत की उसने भी। लेकिन, उसके फल स्मृति ईरानी खाएंगीं। हमारा भी समर्थन उन्हें है। 3-4 मई को वाराणसी में भी आयोजन रखा गया है।

किसी को कोई पैसा नहीं दिया

भाजपा को गुपचुप फंडिंग पर बाबा रामदेव का कहना था कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग को कहा कि पता करो इसने किस पार्टी को कितना फंड दिया है? हम बता दें कि हमने किसी पार्टी को कोई फंड नहीं दिया।

हमने किसी से कोई फंड लिया भी नहीं है। हम अपना काम अपने खर्च पर कर रहे हैं। काले धन और कोयले की काली कमाई ने तो कांग्रेस का मुंह काला किया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी नाम उजागर नहीं किए।

मोदी की सरकार आते ही इन नामों का खुलासा किया जाएगा। 50,000 अवैध ट्रांजेक्शन के खुलासे किए जाने हैं।

हसन अली और मुईन कुरैशी जैसे सामान्य घोड़ा चलाने वाले और मीट की दुकान करने वालों के पास अचानक से हजारों करोड़ रुपए कहां से आ गए? यह पता किया जाना है।

सोनिया क्रूर, बेटा खतरनाक

बाबा रामदेव का कहना था कि सोनिया क्रूर महिला है। वह हिन्दू बाबाओं से घोर नफरत करती है।

वहीं रायबरेली नहीं जाने पर उनका कहना था कि सोनिया गांधी की तबियत नासाज है, दया कर दी।

बेटा ज्यादा खतरनाक है। उसका इंतजाम पहले करना है। कांग्रेस से अनुलोम विलोम कराएंगे। फिर शीर्षासन कराने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक होगा।
विज्ञापन

मुझे कांग्रेस ने जलील किया

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर संपत्ति को लेकर हमला होने पर उनकी प्रतिक्रिया पर बाबा रामदेव ने कहा, वाड्रा के मामले में यह जलील करना हो गया। बाबा को बार-बार जलील कांग्रेस कर रही थी तो क्या यह पुरुस्कार था?

योगगुरू का कहना था कि हार के डर से बौखलाई पार्टी के नेता कुछ भी करने को तैयार हैं। वह वाराणसी में मोदी के नामांकन के समय उमड़ी भीड़ को किराए की भीड़ कहते हैं।

मुझे यकीन है कि ईवीएम में भी अंतिम समय में गड़बड़ी कराई जाएगी। सरकार के पास तो सारे कोड होते ही हैं। सतर्क रहने की जरूरत है।

देश में भ्रष्टाचार के लिए बाबा रामदेव ने कांग्रेस को माना। उनका कहना था कि नेहरू ने बीज बोया। इंदिरागांधी ने इसे वटवृक्ष बना दिया। राजीव, सोनिया के समय में यह फला-फूला। अब राहुल गांधी इसके फल खा रहा है। वह तो वैसे भी टॉफी के आगे कुछ सोच भी नहीं पाता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें