राहुल रवैल और विद्या विंदु सिंह को मिला अवॉर्ड
लखनऊ। हजरतगंज सि्थत मॉल में चल रहे ''लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल'' में बृहस्पतिवार को बॉलीवुड पर्सनालिटी अवाॅर्ड समारोह हुआ। निर्देशक राहुल रवैल व विद्या विंदु सिंह को ''बॉलीवुड पर्सनालिटी अवाॅर्ड'' से नवाजा गया। साथ ही, 210 फिल्मों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। आयोजक अयूब खान ने “द हूडट्रॉफी बिनो स्टोरी”, “एक्सट्रीम बिलियर्ड्स” और “द जाइंट गूफबॉल स्केच” जैसे फिल्माें के बारे में बताया। पांच देशोंं की 3,792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिए रजिस्टर किया गया। इस दौरान अभिनेता व पद्मश्री सम्मानित डॉ. अनिल रस्तोगी, वीरेंद्र सिंह वत्स, एन के खान, असर खान, उमेर खान, सैकत दास, आरिफ शाहडोली आदि मौजूद रहे।