लखनऊ। गोमतीनगर, जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल के निर्देश पर सीनियर डीसीएम आशुतोष गुप्ता की ओर से कार्रवाई की गई। जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि 19039 अवध एक्सप्रेस, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस, 14674 शहीद एक्सप्रेस, 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस, 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस, 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस, 19038 अवध एक्सप्रेस, 15565 वैशाली एक्सप्रेस, 15212 जननायक एक्सप्रेस, 15204 बरौनी एक्सप्रेस, 19715 गोमतीनगर एक्सप्रेस, 15211/12 जननायक एक्सप्रेस तथा 14011 राधिकापुर-आनन्दविहार एक्सप्रेस में सघन जांच की गई। इस दौरान 1388 अनधिकृत पानी की बोतलें बरामद की गईं।