फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह फंसीं प्रियंका, हवा में अटके राहुल!

Thu, 17 Apr 2014 10:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लगता है सियासी मैदान में मशक्कत का सामना कर रहे गांधी परिवार के दिन भी ठीक नहीं चल रहे।
विज्ञापन


वरुण को लेकर राहुल और प्रियंका की मुश्किलें कम नहीं हुईं थी कि बुधवार को अचानक फिर भाई-बहन मुसीबत में फंस गए।

दरअसल, यूपी एक एक साथ दो बड़ी खबरें आ रही हैं। दोनों ही गांधी परिवार से जुड़ी हैं।

मिल रही जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी का चॉपर खराब मौसम की वजह से कानपुर में नहीं उतर सका। इसकी वजह से राहुल को वहां से लखनऊ एयरपोर्ट लौटना़ पड़ा।

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी को करीब एक घंटे तक लखनऊ एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना पड़ा। उसके बाद वे वहां से रवाना हुए।

दूसरी तरफ, प्रियंका गांधी की सुरक्षा में भी एसपीजी की बड़ी चूक उजागर हुई है। रायबरेली के भांव से जनसभा को संबोधित करके लौट रहीं प्रियंका गांधी की गाड़ी का पेट्रोल बीच हाइवे पर खत्म हो गया।।

इसकी वजह से लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें