फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राहुल जायसवाल बने राज्य अध्यक्ष, मनीष चौहान सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजाजीपुरम के एक होटल में शनिवार को हुए एफसीआई एग्जीक्यूटिव स्टाफ यूनियन के क्षेत्रीय सम्मेलन में राहुल जायसवाल को राज्य अध्यक्ष चुना गया। राज्य सचिव पद की जिम्मेदारी मनीष चौहान को दी गई। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न मंडलों से आए प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी भारती यादव की देखरेख में पूरी की गई। कर्मचारियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। सम्मेलन का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने एवं कर्मचारियों के हितों के लिए निरंतर कार्य करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें