फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में युवराज का दैवीय शो, ये है पूरा घटनाक्रम

Fri, 28 Feb 2014 06:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी का दो दिवसीय 'दैवीय' यूपी दौरा जबरदस्त अंदाज में शुरू हुआ। पढ़िए, पहले दिन के राहुल शो की हलचल।
विज्ञापन


4.25 PM: राहुल गांधी देवा शरीफ पहुंच चुके हैं। वह चादर चढ़ाकर दुआएं मांग रहे हैं।

3.50 PM: माटी बाजार में राहुल ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और बढ़े।

3.36 PM: टेल्को के पास राहुल का काफिला रुक गया है। वह वहीं पर लंच करेंगे और फिर आगे बढ़ेंगे।

3.26 PM: टेल्को के आगे पहुंचा राहुल गांधी का काफिला।

3.05 PM: राहुल गांधी का काफिला धीरे-धीरे बाराबंकी स्थित देवा शरीफ की ओर बढ़ रहा है।

2.55 PM: जोशी ने ज्यों ही चौपाल खत्म होने की घोषणा की, तो कार्यकर्त्रियों ने राहुल को घेर लिया। वे एक बात और, एक बात और कहकर राहुल को घेर ली। फिर रीता को बीच में आना पड़ा। उन्होंने कहा कि राहुल को अभी और आगे जाना है। राहुल ने धन्यवाद दिया और बढ़ चले।

2.54 PM: इस दौरान एक कर्मचारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की तकलीफ सुनने वाला कोई पैदा ही नहीं हुआ है। इस पर राहुल ने कहा, एक तो पैदा हुआ है, तभी तो आया है। इस पर सभी लोग हंस पड़े। रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। सोनिया जी ने जो कहा, वह किया। राहु ने महिला आरक्षण का समर्थन किया और कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति को पहचानें।
विज्ञापन


2.30 PM: ऐसा बताया जा रहा है कि महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। सवालों का सिलसिला जारी है। सवालों में रसोइया अपने मानदेय बढ़ाए जाने और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां खुद को सरकारी कर्मचारी घोषित किए जाने जैसी मांगों को भी रख रही हैं।
विज्ञापन


2.00 PM: राहुल के साथ रीता बहुगुणा जोशी भी मौजूद हैं। राहुल कार्यकर्त्रियों की समस्याएं सुन रहे हैं।

1.45 PM: ताजा सूचना के मुताबिक राहुल गांधी एडिटर्स मीट करने के बाद बाराबंकी के लिए निकल चुके हैं। फिलहाल वह चिनहट के सराएशेख में हैं और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और रसोइयों से मिल रहे हैं। करीब पांच सौ की संख्या में कार्यकर्त्रियां वहां आईं हैं। सूत्रों ने बताया कि राहुल को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।

11.30 AM: होटल पिकेडली में राहुल ने अलग-अलग अखबारों और चैनलों के संपादकों से मुलाकात की। हालांकि इस दौरान उन्होंने कोई नई बात नहीं की।

11.00 AM: कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी लखनऊ आए और सीधे होटल पिकेडली गए।

पढ़ें- यूपी में युवराज का शो, पढ़िए क्या है प्रोग्राम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें