फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल मांग रहे विधानसभा के वोट

Wed, 09 Oct 2013 06:39 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अलीगढ़ रैली में बोलते हुए उम्मीद के उलट मोदी की बजाए यूपी की अखिलेश सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने रैली में मौजूद नौजवानों से पूछा कि उन्हें जो लैपटॉप मिले हैं, वह काम कर रहे हैं क्या? बिजली मिलती है क्या?

राहुल ने अलीगढ़ की धन्यवाद रैली में फिर यूपी वालों को सब्जबाग दिखाते हुए दावा किया कि कांग्रेस सरकार बनाएगी और यूपी में लोगों का बंटवारा खत्म करेगी और विकास करवाएगी।

नरेन्द्र मोदी की रैली से पहले पेशबंदी करने पहुंचे राहुल गांधी को आज अलीगढ़ और रामपुर में दो रैलियों में बोलना है। दरअसल, वह मोदी से पहले प्रदेश भर में अपनी सभाएं कर लेना चाहते हैं।
विज्ञापन


लोकसभा का वक्त, वोट मांगे विधानसभा के
रामपुर रैली के दौरान राहुल ने सपा के अलावा बसपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विकास और भाईचारे की बात अगर कोई पार्टी करती हैं तो वह सिर्फ कांग्रेस है। राहुल ने लोगों से अपील की कि अगले विधानसभा चुनाव में लोग उनकी पार्टी को यहां लेकर आएं।

भूमि अधिग्रहण बिल और फूड सिक्योरिटी कानून के लिए अपनी सरकार और कांग्रेस की पीठ थपथपाते हुए राहुल ने कहा कि यूपी के नेता यहां की आवाम को जाति और धर्म को बांटने का काम करते हैं।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि जब तक यह बंटवारा खत्म नहीं होगा, यूपी का भला नहीं होगा। वह यह भी कहना नहीं भूले कि सिर्फ कांग्रेस ही लोगों को जोडऩे का काम करती है।

रैलियों की जगह भी कांग्रेस ने सोच-समझकर तय की थी। दोनों जगह मुसलमानों की तादाद ज्यादा है। वह उन्हें ही रिझाना चाहते हैं। रामपुर तो अखिलेश सरकार के दिग्गज मंत्री आजम खां का घर है।

यूपी और लखनऊ की तमाम बड़ी खबरों का ये है ठिकाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें