कांग्रेस शक्ति प्रोजेक्ट के जरिए सीधे अपने वर्कर्स से जुडेगी। बूथ, ब्लॉक, गांव, शहर और जिले स्तर का वर्कर इस प्रोजेक्ट के माध्यम से बनेगा। प्रोजेक्ट शक्ति के प्रभारी प्रवीन चतुर्वेदी के मुताबिक 9702199911 नंबर पर वर्कर को अपना वोटर आईडी कार्ड एसएमएस कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सीधे पार्टी हाईकमान से जुड़ जाएगा। हाईकमान सीधे उनकी बात सुनेगा और उनकी समस्या का निराकरण करने के लिए तत्पर रहेगा।