कैराना की जनसभा में राहुल व प्रियंका देश की गंगा-जमुनी तहजीब पर विशेष तौर पर बोलेंगे। ऐसा खास रणनीति के तहत किया जाएगा, क्योंकि भाजपा ध्रुवीकरण के लिए कैराना का इस्तेमाल करती रही है।
पार्टी हाईकमान ने कहा है कि यूपी में जहां भी जनसभाएं होंगी, उसकी सूचना संबंधित लोगों को दो-तीन दिन पहले ही दी जाएंगी। इसलिए पार्टी के सभी प्रत्याशियों, प्रदेश पदाधिकारियों और जिला व महानगर कमेटियों को दिए गए समय में तैयारियां पूरी कर लेने की मानसिक स्थिति में रहने के लिए भी कहा गया है। कांग्रेस मुख्यालय के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि राहुल गांधी की सहारनपुर, कैराना और बिजनौर की रैलियों की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।