फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पहली बार में लैंड नहीं कर सका राहुल का विमान, हवा में चक्कर लगाता रहा, दूसरे प्रयास में हुई लैंडिंग

Tue, 08 Sep 2026 08:54 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हवा के अधिक दबाव के कारण पायलट को विमान की लैंडिंग के लिए दो बार प्रयास करना पड़ा। इस दौरान करीब 10 मिनट तक विमान हवा में चक्कर काटता रहा।
विज्ञापन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर दिल्ली से लखनऊ आ रहे एअर इंडिया के विमान को मंगलवार को लैंडिंग में बाधा का सामना करना पड़ा। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हवा के अधिक दबाव के कारण पायलट को विमान की लैंडिंग के लिए दो बार प्रयास करना पड़ा। दूसरे प्रयास में विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो सकी। इस दौरान करीब 10 मिनट तक विमान हवा में चक्कर काटता रहा।

विज्ञापन


एअर इंडिया के विमान एआइ-1717 ने मंगलवार को दिल्ली से दोपहर 2:30 बजे उड़ान भरी थी। यह उड़ान निर्धारित समय से दस मिनट की देरी से शुरू हुई। दोपहर करीब 3:45 बजे विमान लखनऊ एयरपोर्ट के पास पहुंचा। यहां पायलट को हवा के अधिक दबाव के चलते रनवे पर एप्रोच अस्थिर होने का अंदेशा हुआ।

ये भी पढ़ें - यूपी: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 12 हजार और सहायिकाओं को छह हजार मिलेगा मानदेय, सीएम योगी ने किया एलान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या : चढ़ावा चोरी के आरोपी की पेंशन खाता पर लगी रोक हटी, नहीं आई थी कोई संदिग्ध राशि
विज्ञापन


पायलट रनवे की सेंट्रल लाइन पर विमान उतारने में असमर्थ था। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पायलट ने लैंडिंग का दोबारा प्रयास करने का फैसला किया। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी सूचना दी। इसके बाद विमान ने लैंडिंग के लिए ''गो-अराउंड'' किया। विमान को कुछ देर हवा में चक्कर काटना पड़ा। अंततः, दोपहर 3:55 बजे विमान सुरक्षित रूप से उतर गया।

सराफा व्यापारियों की समस्याएं संसद में उठाएंगे राहुल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार शाम दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे। यहां सराफा व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। व्यापारियों ने उन्हें बताया कि सोने पर आयात शुल्क और सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों से कारोबार प्रभावित हो रहा है। राहुल ने व्यापारियों की समस्याओं को संसद में उठाने का आश्वासन दिया। इससे पहले शिवगढ़ के गुमावां बाजार, हलोर, हरदासपुर, रतापुर और शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राहुल बुधवार को दिशा की बैठक में विकास योजनाओं पर प्रशासन से सवाल-जवाब करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें