सीतापुर के लहरपुर में जनसभा के दौरान राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा, दिल्ली में मोदी जी की फ्लाइट थी इसकी वजह से मेरी फ्लाइट को लेट कर दिया गया और मैं यहां आधे घंटे देर से पहुंचा।
विज्ञापन
2 of 4
राहुल
राहुल ने कहा, प्रधानमंत्री कहते हैं, यूपी में मेरी सरकार आई तो कर्जा माफ कर दूंगा। केंद्र में उनकी सरकार है तो वह किसानों का कर्ज माफ नहीं कर देते।
विज्ञापन
3 of 4
राहुल
उन्होंने कहा कि 15 लाख रुपए देने के वादे की तरह मोदी का कर्जा माफ करने का वादा भी झूठ है। राहुल ने कहा, मोबाइल चाइना से आ रहा है और यहां का पैसा वहां जा रहा है। हम चाहते हैं कि यहां का उत्पाद चाइना में बिके।
राहुल ने कहा कि मोदी सिर्फ पूंजीपतियों का भला करते हैं। वह सत्ता में रहना चाहते हैं। राहुल ने कहा, हम यूपी को नया भविष्य देना चाहते हैं। प्रधानमंत्री को मन की बात बंद करके लोगों के पास जाकर उनकी परेशानी देखनी चाहिए।