फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग की हार की समीक्षा, मीडिया से बनाई दूरी

Wed, 10 Jul 2019 02:48 PM IST
Amulya Rastogi रमाकांत तिवारी, अमर उजाला अमेठी
विज्ञापन
अमेठी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक दिन के अमेठी दौरे पर हैं। यह पहला मौका है जब लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी अमेठी आए हैं। इस दौरे पर उन्होंने गौरीगंज स्थित निर्मला इंस्टीट्यूट ऑफ विमेन एजुकेशन एंड टेक्नोलॉली परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हार की समीक्षा की।

विज्ञापन


यह भी देखें: हार के बाद पहली बार अमेठी में राहुल गांधी, इस तरह कर रहे फिर से जड़े जमाने की कोशिश, तस्वीरें

बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बात नहीं की और चुपचाप रवाना हो गए। बैठक के पहले राहुल गांधी गौरीगंज कस्बा स्थित गंगा प्रसाद अग्रहरि के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। गंगा प्रसाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता थे। कुछ दिनों पूर्व ही उनकी मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन


इसके पहले दिल्ली से वह लखनऊ पहुंचे जहां एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां से वह अमेठी रवाना हो गए।

दरअसल, राहुल गांधी के समक्ष अमेठी में दोबारा पैर जमाने की बड़ी चुनौती है। राहुल को शिकस्त के बावजूद लोकसभा चुनाव में मिले चार लाख से अधिक मतों को सहेजने के साथ ही जनता की नाराजगी की उस नब्ज को भी पकड़ना होगा, जिससे उन्हें यह दिन देखना पड़ा। साथ ही जनता के बीच यह मैसेज भी देना होगा कि वे अमेठी के लोगों को लेकर फिक्रमंद हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें