फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल बोले, सरकार बनी तो वही फूडपार्क फिर लाऊंगा जो मोदी ने छीना है

Sat, 25 Feb 2017 10:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 2
राहुल गांधी
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अगर यूपी में व केंद्र में हमारी सरकार बनती है तो मैं फिर से अमेठी में वही फूडपार्क लगवाऊंगा, जिसे मोदी जी ने छीन लिया।

बृहस्पतिवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गौरीगंज, अमेठी और जगदीशपुर में तीन सभाएं कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला।

गौरीगंज में जनसभा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेठी से फूड पार्क छीन लिया। अगर फूड पार्क बनता तो इससे लगभग 10-15 हजार लोगों को रोजगार मिलता। इससे किसानों को फायदा मिलता, युवाओं को रोजगार मिलता।

राहुल गांधी ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है। मोदी जी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने अब पहले वाला तरीका ही अपना लिया है। वो अब लोगों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी, भाजपा के लोग और आरएसएस के लोग मेरा मजाक उड़ाते हैं। उल्टा-सीधा बोलते हैं, लेकिन मुझे इस बात का बुरा नहीं लगता लेकिन जब वो युवाओं के रोजगार छीनते हैं। अमेठी फूड पार्क छीनते हैं तो मुझे बहुत बुरा लगता है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कर्ज माफ करना मोदी के लिए दो मिनट का काम

2 of 2
- फोटो : amar ujala
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी के वादे खोखले हैं। अब तक एक भी वादा पूरा नहीं किया। यूपी के चुनाव के वक्त वे किसानों के कर्ज माफ करने का वादा कर रहे हैं जबकि यह किसी भी प्रधानमंत्री के लिए सिर्फ दो मिनट का काम है। वे जहां भी जाते हैं रिश्ता निभाने की बात करते हैं लेकिन रिश्ते जताने से नहीं निभाने से बनते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि ढाई साल पहले नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने देश के सबसे अमीर 50 परिवारों का एक लाख 40 हजार करोड़ का कर्ज माफ कर दिया। विजय माल्या हिंदुस्तान में शराब बेचता था। मोदी जी ने उसका भी 1200 करोड़ कर्ज माफ कर दिया।

हमने यूपी में 50 दिन यात्रा कर दो करोड़ किसानों से उनकी समस्याओं से संबंधित फॉर्म लिए थे। किसानों ने हमसे कहा कि मोदी जी से कहें हमारा भी कर्ज माफ कर दें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें