फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने पीएम को बताया बेशर्म तो स्मृति ने किया पलटवार, दोनों के बीच छिड़ी जुबानी जंग

Mon, 04 Mar 2019 07:20 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
स्मृति ईरानी और राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष व अमेठी सांसद राहुल गांधी की ओर ऑर्डनेंस फैक्टरी के शिलान्यास को लेकर एक ट्वीट किया। इससे नाराज स्मृति ने री-ट्वीट के जरिए राहुल पर करारा हमला बोला। पीएम को झूठा और बेशर्म बताने से नाराज स्मृति ने राहुल को झूठा करार देते हुए कहा कि उन्होंने शिलान्यास नहीं, सत्यानाश किया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के दौरे से गरम अमेठी की सियासत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट पर किए गये एक ट्वीट के बाद और गरमा गई है। राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट पर रविवार सुबह किए गए ट्वीट में लिखा गया कि ‘प्रधानमंत्री जी अमेठी की ऑर्डनेंस फैक्टरी का शिलान्यास 2010 में मैंने खुद किया था। कई सालों से वहां छोटे हथियारों का उत्पादन चल रहा है। कल आप अमेठी गए और अपनी आदत से मजबूर होकर आपने फिर झूठ बोला। क्या आपको बिल्कुल भी शर्म नहीं आती मोदी जी’। 


राहुल की ओर से किए गये इस ट्वीट के सार्वजनिक होने के बाद केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी ने फैक्टरी के शिलान्यास से जुड़ी एक फोटो शेयर करते हुए री-ट्वीट किया कि ‘फोटो को ध्यान से देखें। इसमें आप 2007 के शिलान्यास में उपस्थित हैं, लेकिन आज सुबह कह रहे हैं 2010 में किया। अब यह बताएं 2007 है या 2010, होती हैं ऐसी गलतियां राहुल जी। झूठ इतना बोला आपने अमेठी के बारे में कि शिलान्यास कब किया और सत्यानाश कब, आपको याद नहीं रहता’। 





स्मृति यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने लगातार कई री-ट्वीट किए। एक री-ट्वीट में स्मृति ने कहा ‘आपको डर है कि अमेठी में विकास हो रहा है। आपने ये देखने की तकलीफ नहीं उठाई कि कल कोरवा में जेवी का उद्घाटन हुआ है। इसके तहत भारत और रूस के बीच समझौता हुआ एके-203 राइफल के निर्माण का’। एक अन्य री-ट्वीट में स्मृति ने लिखा कि ‘शिलान्यास नहीं सत्यानाश किया है आपने अमेठी में। झूठ कितने बोले अमेठी से। आज चलें फिर से उसका पर्दाफाश करते हैं’।


विज्ञापन

पीएम की इस बात पर शुरू हुई जंग

कौहार में रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने अत्याधुनिक एके-203 असॉल्ट राइफल निर्माण के लिए ऑर्डनेंस फैक्टरी परिसर में ही इंडो रसियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड की आधारशिला रखी। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था कि ‘देश की सुरक्षा के लिए हमारी सेना ने साल 2005 में आधुनिक हथियार की अपनी जरूरत को तब की सरकार के सामने रखा था। इसी को देखते हुए अमेठी में इस फैक्टरी के लिए काम शुरू हुआ। आपके यहां के सांसद ने 2007 में इसका शिलान्यास किया था। यह कहा गया था कि साल 2010 में इसमें काम शुरू हो जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं’।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें