राहुल गांधी - प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : PTI
कांग्रेस नेता राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगरा में हुए बस हादसे पर दुख जताया है। राहुल ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि इस दुखद समाचार से आहत हूं। मृतकों के परिवार के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
वहीं, प्रियंका ने ट्वीट करके कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण बस दुर्घटना की खबर स्तब्ध करने वाली है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों की पीड़ा के बारे में सोचकर मन विचलित है। ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।