लखनऊ के ताज होटल में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव रोड शो के लिए सड़कों पर निकले। जगह-जगह उनके स्वागत के लिए समर्थक और कार्यकर्ता जुटे हैं। बता दें कि गठबंधन के बाद साझा स्लोगन जारी किया गया है, ‘यूपी को ये साथ पसंद है’। वहीं पोस्टर भी वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है, ‘यूपी के लड़के VS बाहरी मोदी’। देखें रोड शो की तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 8
रोड शो
जीपीओ स्थित गांधी चौराहे से राहुल और अखिलेश का रोड शो शुरू हुआ यहां अखिलेश और राहुल ने गांधी जी की प्रतिमा का माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
3 of 8
रोड शो
कुल यात्रा 12 किलोमीटर की होगी, जिसमें 7 किलोमीटर के सफर में दोनों ओर घनी मुस्लिम बस्तियां हैं। रोड शो के बाद जनसभा भी मुस्लिम बहुल हुसैनाबाद इलाके में होगी। रोड शो के दौरान राहुल ने अखिलेश को चॉकलेट खिलाई, दोनों ने ड्राईफ्रूट्स भी खाए।
4 of 8
रोड शो
यह रोड शो मेफेयर चौराहा (हजरतगंज होते हुए) और नॉवेल्टी चौराहा (लाल बाग) होते हुए मुस्लिम बहुल कैसरबाग इलाके में पहुंचा।
विज्ञापन
5 of 8
रोड शो
- फोटो : amar ujala
कैसरबाग से नजीराबाद रोड होते हुए अमीनाबाद झंडेवाला पार्क, फिर महिला कॉलेज, मौलवी गंज, रकाबगंज, नक्खास व अकबरी गेट होते हुए चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होते हुए हुसैनाबाद घंटाघर आया।
विज्ञापन
6 of 8
रोड शो
यहां बता दें कि कैसरबाग और उससे आगे रोड शो मुस्लिम बहुल इलाकों से ही गुजरेगा।
विज्ञापन
7 of 8
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
राहुल और अखिलेश के इस रथ को यूपी विजय रथ का नाम दिया गया है। इस रोड शो पर लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाए।