मलिहाबाद। माल रोड पर स्थित रहीमाबाद रेलवे फाटक संख्या 241 की रेलवे लाइन पर स्लीपर बदलने का कार्य बुधवार सुबह दस बजे शुरू हुआ। इस कारण इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहा। उत्तर रेलवे के मंडल प्रबंधक ने बताया कि स्लीपर बदलने के काम के कारण रहीमाबाद रेलवे फाटक 12 सितंबर, शुक्रवार शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। छोटी गाड़ियां कैथुलिया व बड़े वाहन मलिहाबाद मेन फाटक से निकाले जाएंगे।