लखनऊ। बिजली विभाग की टीम ने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी कुर्सी रोड क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए गए चेकिंग अभियान में 16 उपभोक्ताओं के बिजली चोरी करते पकड़ा है। विद्युत वितरण उपखंड जीपीआरए जानकारीपुरम बीकेटी लेसा के अवर अभियंता संदीप यादव ने बताया कि रिजवान, आलिया खातून, अतीक, बच्चन, जमाल, दीपक, नदीम, अलीम, जिकरा, सब्बीर, रस्सन, मोहम्मद सईद, मोबीन, जमाल, नीतीश सिंह व मनोज कुमार को नोटिस जारी कर चोरी की गई बिजली की धनराशि की वसूली की जाएगी।