दीनशाह गौरा ब्लाक क्षेत्र के काशीराम महाविद्यालय में काशीराम की मूर्ति का अनावरण और उसके बाद हुई जनसभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की भाषण बाजी के बाद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसी वीडियो के आधार पर मंगलवार को शहर कोतवाली में पूर्व मंत्री के खिलाफ धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने को लेकर एफ आई आर दर्ज कराई गई है। यह मुकदमा मिले मुलायम-कांशीराम और हवा में उड़ गए जय श्रीराम पर दर्ज किया गया है। यह केस महानंदपुर के रहने वाले मारुत त्रिपाठी की तहरीर पर दर्ज किया गया। पुलिस प्रकार की जांच कर रही है।