फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जिला पंचायत ने 14 अवैध काॅलोनियों को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिना नक्शा स्वीकृत कराए चल रही थी प्लॉटिंग
विज्ञापन


- जिला पंचायत का कहना, बिना जानकारी किए न खरीदें भूखंड

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। जिला पंचायत ने 14 अवैध काॅलोनियों को नोटिस जारी कर विकास कार्य बंद कराने को कहा है। इन काॅलोनियों में विकास कार्य बिना जिला पंचायत से नक्शा स्वीकृत कराए चालू थे। ऐसे में उनको नोटिस देने के बाद सील करने और वहां हुए निर्माणों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी प्रणव पांडेय ने बताया कि मोहनलालगंज, गोसाईंगंज और बख्शी का तालाब में ऐसी काॅलोनियों का सर्वे कराया गया था, जिनका नक्शा ही स्वीकृत नहीं कराया गया। जबकि, मौके पर कई बीघे में प्लॉटिंग का काम चालू था। इसके बाद इन्हें नोटिस देने की कार्रवाई कराई गई है। कुछ काॅलोनियां तो ऐसी मिली हैं, जिनमें 100 बीघा से अधिक में प्लॉटिंग चालू थी। यहां फार्म हाउस भी बेचने का काम किया जा रहा है। जिला पंचायत ने लोगों से अपील की है कि वे बिना जिला नक्शा की जांच कराए ऐसी किसी काॅलोनी में भूखंड न खरीदें। कार्रवाई होने की स्थिति में उनको आर्थिक रूप से नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन




इन काॅलोनियों को दिए गए नोटिस

काॅलोनी
एरिया

ओसियन टाउन, रहमतनगर
40 बीघा

एंबे वैली, रहमतनगर
40 बीघा

सिलिकॉन वैली, रहमतनगर
30 बीघा

सरकार टाउन, रहमतनगर
50 बीघा

वीर समूह, मोहम्मदपुर गढ़ी
100 बीघा

थ्रस्ट समूह, भौरा कलां
50 बीघा

वेस्टर्न सिटी, रहमतनगर लखपेड़ा 100 बीघा

गैलैक्सी फार्म कामाक्षी, लखपेड़ा 50 बीघा

डायमंड सिटी, सेखनापुर 50 बीघा

जुपिटर सिटी, लखपेड़ा 50 बीघा

योग इंडिया, रायपुर राजा
180 बीघा

पैसिफिक सिटी, सिठौली कलां
50 बीघा

गोमती सिटी, घुसकर
50 बीघा

अलीम मियां, घुसकर
100 बीघा



यहां से लें नक्शे की जानकारी

ईमेल - amalucknowgmail.com
व्हाट्सएप - 9519518649, 9794396349
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें