फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: शादी का झांसा देकर किया महिला का यौन शोषण, आरोपी ने दूसरी जगह तय कर ली शादी

Tue, 08 Apr 2025 09:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवक दूसरा विवाह करने के लिए बरात लेकर निकलने ही वाला था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का झांसा देकर युवक ने एक महिला का न सिर्फ यौन शोषण किया, बल्कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं आरोपी ने दूसरी युवती से शादी तय कर ली। आठ अप्रैल को बरात जानी थी। इससे पहले कि युवक दूल्हा बनकर दुल्हन लेने जाता सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को उसे दबोच लिया।

विज्ञापन


रायबरेली शहर के एक गांव की रहने वाली 37 वर्षीय महिला के मुताबिक 18 मई 2006 को उनकी शादी लालगंज के एक गांव से हुई थी। कुछ साल बाद पति से अनबन हो गई। इस पर वह अपने मायके में रहने लगी। मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन कर रही थी। इस दौरान उनकी मुलाकात रायबरेली शहर के अहमद नगर चिकवन टोला निवासी शहबाज से हुई। शहबाज मूलरूप से महराजगंज इलाके के थुलवांसा के रहने वाला था। शादी का झांसा देकर शहबाज ने उनका शारीरिक शोषण किया। महिला के मुताबिक उन्हें दो बेटियां भी हुईं। एक बेटी की मौत भी हो गई। वहीं 10 वर्षीय एक बेटी है।

महिला के मुताबिक आरोपी ने उन्हें घर से निकाल दिया और दूसरी शादी तय कर ली। आठ अप्रैल को शहबाज की शादी थी। विरोध करने पर धमकी दी कि वह छह भाई हैं। उसे जान से मार देंगे। इसलिए वह उनका पीछा छोड़ दे। पीड़िता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर शाम यौन शोषण करने और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। प्रकरण की जांच सीओ सदर अमित सिंह को सौंपी गई। सीओ ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद तत्काल केस दर्ज कराया गया और कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह से आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया। सुबह पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें