फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, गोकशी करने जा रहे थे, पुलिस ने रोका तो झोंका फायर

Thu, 22 May 2025 11:07 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में पुलिस व पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल हो गए। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुए पशु तस्कर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे पशु तस्करों से सलोन कोतवाली पुलिस की रात में मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में दोनों  बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  के पीछे स्थित एक तलाब के समीप दोनों बदमाश गौकशी करने जा रहे थे।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही दोनों पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की घेराबंदी और जवाबी कार्यवाही में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हुए गए। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान शाहबान पुत्र रिजवान निवासी थाना महारजगंज और दिलशाद पुत्र सफीक निवासी अत्तानगर सलोन के रुप में हुई है।

आरोपियों के पास से पशुओं को काटने के औजार और तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं। कोतवाल शिव शंकर सिंह का कहना है कि पुलिस की जवाबी कार्यवाही से दोनों बदमाश घायल है जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी सलोन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें